फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Guru Purnima, devotees on the Ganges bath

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Sat, 01 Aug 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 01 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima, devotees on the Ganges bath

उन्नाव/परियर/शुक्लागंज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान बृहस्पति की कथा सुनी और मां गंगा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। भोर पहर से ही स्नानार्थियों के आने का सिलसिला जारी रहा। गंगा तट पर लोगों ने हवन पूजन कर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दानपुण्य किया। सुबह से लेकर दोपहर तक गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।

विज्ञापन


शुक्लागंज नगर के आनंद घाट, चंदनघाट, मिश्रा घाट, कच्चा घाट पर शुक्रवार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। भोर से ही श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे। बालू घाट के पुरोहित राजीव और बब्लू तिवारी ने बताया कि इस दिन गंगा स्नान करने वालों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन


बताया कि घाट पर ही बृहस्पति की पूजा अर्चना कर पीले वस्त्रों और फलों का लोगों ने दान किया। लखनऊ, बाराबंकी, इटावा, कन्नौज, फतेहपुर, कौशांबी, हरदोई सहित अन्य जनपदों से लोग गंगा स्नान को पहुंचे। नगर के प्रमुख कच्चा घाट पर मेले जैसे माहौल रहा। जहां विभिन्न प्रकार के साज सज्जा की दुकानों में लोगों की भीड़ रही। बच्चों के लिए झूले, गुब्बारे की दुकानें सहित अन्य कई प्रकार की दुकानें लगी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed