फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Government with farmers, opposition is spoiling the atmosphere

सरकार किसानों के साथ, विपक्षी बिगाड़ रहे माहौल

Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Government with farmers, opposition is spoiling the atmosphere
बीघापुर। गंगा पुल पर विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे सूबे के विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने ट्रांसगंगा सिटी के लिए अधिग्रहित भूमि में चल रहे किसानों के बवाल पर विपक्षी पार्टियों को कठघरे में खड़ा किया। अध्यक्ष ने कहा कि एक कांग्रेस की बड़ी नेता का कहना है कि किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। यह पूरी तरह आधारहीन है। प्रतिपक्ष के लोगों ने बिना तथ्यों को समझे मामला बिगाड़ा है। भाजपा सरकार सदैव अन्नदाता के साथ है। अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा किसानों को दे दिया गया था। उसके बाद भी उन्हें फिर अनुकंपा राशि सरकार द्वारा दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ने करमी ग्रामसभा में गढ़ेवा पर निर्मित गंगा पुल और विकासखंड बीघापुर के ग्रामसभा गिरिजा नगर में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कटरी क्षेत्र के विकास के लिए दो राजकीय विद्यालय और बड़ी पानी की टंकियों का निर्माण कराकर लोगों को शुद्ध पानी देने का प्रयास किया है। सौ सड़कों को शीघ्र ही बनवाया जाएगा। इस दौरान कल्लू तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विनोद लोधी, जिला पंचायत सदस्य विकास पांडेय, अधीक्षण अभियंता एसके सिंह, अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह, दुर्गेश यादव, जिला पंचायत सदस्य आशीष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अजय बाजपेई, क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed