फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Government should thoroughly investigate Seema Haider case: Sakshi Maharaj

Unnao News: सीमा हैदर मामले की गहनता से जांच कराए सरकार-साक्षी महाराज

Fri, 14 Jul 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Government should thoroughly investigate Seema Haider case: Sakshi Maharaj
उन्नाव। पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर को लेकर सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मामले की गहनता से जांच कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


गदनखेड़ा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सीमा हैदर की स्थिति कई आशंकाओं को जन्म देती है। वह चार बच्चों की मां है। बलूच की रहने वाली है। पांचवीं कक्षा तक पढ़ी है, लेकिन फर्राटेदार हिंदी व अंग्रेजी बोलती है। अच्छे-अच्छे नेता जो जवाब नहीं दे सकते हैं, वह ऐसे जवाब पत्रकारों को आसानी से दे रही है। कहा कि कई बार शक होता है कि इस प्रेम में कहीं कोई साजिश तो नहीं है। सांसद ने कहा कि जांच एजेंसियों की इस मामले में अच्छी तरह से जांच करने की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां देखें कि यह सच्चा प्यार है या कुछ और है।
विज्ञापन

वहीं देवबंद के मौलाना पर भी साक्षी महाराज ने पलटवार किया है। जामिया फातिमा जहरा एंग्लो अरबिंक देवबंद के मौलाना हक कासमी ने कहा था कि शरीयत के अनुसार सीमा अब मुसलमान नहीं रही लेकिन उनके बच्चों पर उनके पति का हक है। इस पर सांसद ने कहा कि शरीयत को भारत नहीं मानता है। भारत संविधान से चलता है। विपक्ष की महागठबंधन की तैयारियों पर साक्षी महाराज ने तंज कसते हुए कहा कि यह मोदी का खौफ है कि विभिन्न विचारधारा के लोग जो कभी इकट्ठे हो ही नहीं सकते वह एकत्रित हो रहे हैं। दावा किया कि 2024 में भाजपा 350 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed