फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Goods worth lakhs stolen from two houses

दो घरों को चोरों पार किया लाखों का माल

Mon, 19 Sep 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from two houses
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के महनौरा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। जेवर और नकदी सहित लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

महनौरा निवासी कमलाशंकर व रामसिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार रात चोरों ने उनके घर की दीवार फांदी। बक्से से एक लाख रुपये और जेवर पार कर दिए। एक बक्सा लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बेटे का रिश्ता तय हो चुका है। 10 दिन बाद लड़की देखने जाना है। इससे सोने के जेवर घर में रखे थे।

इसके बाद चोर रामसिंह के घर में जीने के रास्ते दाखिल हुए। चोरों ने बक्सों से करीब 75 हजार रुपये और जेवरात पार कर दिए। परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसओ अमित सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed