फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   godown seal , traders protest

गोदाम सीज करने से नाराज कबाड़ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
godown seal , traders protest
उन्नाव। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कबाड़ गोदाम सील करने से व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रशासन बड़े मानक निर्धारित कर कबाड़ के कारोबार को बंद करने में लगा है।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारियों ने कबाड़ गोदामों को मानकविहीन बताकर सील कर दिया। जबकि ये कारोबार पर्यावरण संरक्षण के तहत आता है।
विज्ञापन

गोदामों को सील करने से पर्यावरण को नुकसान होगा। कबाड़ की रिसाइकलिंग और ट्रेडिंग नहीं हो सकेगी। अधिकारियों ने व्यापारियों से अग्निशमन विभाग की एनओसी लेने की बात कही है। जबकि ये मानक सभी व्यापारियों पर लागू नहीं होता। उन्होंने मांग की कि व्यापारियों के लिए मानक सरल किए जाएं। इन्हें पूरा करने के लिए एक माह की मोहलत दी जाए। प्रदर्शन में स्क्रैप एसोसिएशन के अध्यक्ष गुड्डू शुक्ला, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, अनुराग त्रिपाठी, जिला महामंत्री सुधीश चंद्र, जिला सचिव अजय श्रीवास्तव, आशीष शर्मा आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिट्रेट विजेता ने बताया कि हाईवे के 12 कबाड़ गोदामों की जांच की गई थी। मानक पूरे न होने पर पांच को सील किया गया है। इन व्यापारियों के पास प्रदूषण संबंधी और अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं है। बताया कि कई कबाड़ गोदामों में मेडिकल वेस्ट भी मिला था। उसका भी सुरक्षित निस्तारण नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed