फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   gives alcohal in cold drink

उन्नााव : कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला ट्रैक्टर लूट गए बदमाश

Mon, 11 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
gives alcohal in cold drink
पुरवा। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों ने ट्रैक्टर लूट लिया। बेहोश चालक और मालिक को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के रयपुरा निवासी इंदल बाबू (55) के पास शनिवार सुबह 11 बजे दो युवक पहुंचे। उन्होंने मधुमक्खी पालन का सामान धिरजीखेड़ा से गोदरवा पहुंचाने के लिए 1700 रुपये भाड़े पर ट्रैक्टर तय किया। इंदल जगदीशपुर निवासी चालक अनूप (45) के साथ माल लेकर चल दिया। मिर्री चौराहे पर बाइक सवार दोनों युवकों ने कोल्डड्रिंक की दो बोतलें खरीदीं। इंदल ने बताया कि युवकों ने लोन नदी के आगे पुरवा-भोलागंज कटांव मार्ग पर ट्रैक्टर रुकवाकर उन्हें और अनूप को कोल्डड्रिंक पिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बेहोश हो गए तो ट्रैक्टर लेकर भाग गए। देर रात तक जब इंदल और अनूप घर नहीं पहुंचे को परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की जानकारी दी। रविवार देर रात चालक अनूप मिर्री चौराहे के पास बेहोश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने अनूप को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर मालिक इंदल सोमवार सुबह करीब 11 बजे भूलेमऊ गांव के पास बेहोश मिला। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। इंदल ने पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed