फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   give last salute to died cop

मृतक साथियों को दी अंतिम विदाई

Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
give last salute to died cop
उन्नाव। सड़क हादसे में मृत तीन पुलिस कर्मियों को शनिवार को अंतिम विदाई दी गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सभी को शोक सलामी दी गई। मृतकों के परिजनों को अधिकारियों ने सांत्वना दी।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात टैंकर यूपी 112 के पीआरवी वाहन को टक्कर मारकर उस पर पलट गया था। हादसे में मऊ जिले के करहा मोहमदाबाद निवासी महिला सिपाही शशिकला, कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना के रिपटिया निवासी रीता कुशवाहा और अकबरपुर थाना के जैनपुर निवासी सिपाही कृष्णेंद्र यादव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। सदर कोतवाल अखिलेश पांडेय ने उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस वाहन से शवों को पुलिस लाइन ले जाया गया। डीएम रवींद्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सिटी कृपाशंकर, सीओ लाइन सोनम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed