{"_id":"62911b866a510b48d4247e1c","slug":"girl-thrown-after-rape-unnao-news-knp699221593","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद बच्ची को छत से फेंका, आरोपी गिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद बच्ची को छत से फेंका, आरोपी गिफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची को पड़ोसी टॉफी का लालच देकर अपने घर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर हत्या के इरादे से बच्ची को छत से फेंक दिया। घूरे पर गिरने से बच्ची की जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम लवकुश (26) ने पड़ोस में खेल रही बच्ची (5) को अकेला देखा। उसे टॉफी दिखाई और साथ ले गया। घर ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। चीखने पर उसे पीटा और फिर गुनाह छिपाने के लिए छत से फेंक दिया। घूरे (गोबर के ढेर) पर गिरने से मासूम की जान बच गई पर वह बेहोश हो गई।
बच्ची के काफी देर तक न दिखने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच एक महिला ने बच्ची को लवकुश के घर जाते देखने की बात बताई। शक के आधार पर रात लगभग 11 बजे परिजन लवकुश के घर पहुंचे। परिजनों ने छत पर जाकर देखा तो पीछे की तरफ घूरे पर बच्ची को पड़ा देखकर सन्न रह गए। पुलिस की मदद से बच्ची को आननफानन सीएचसी में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उसने घटना बताई। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी लवकुश के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी नशे में कर चुका है पिता की हत्या
हसनगंज (उन्नाव)। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि आरोपी लवकुश ने वर्ष 2017 में नशे में पिता की हत्या कर शव को गांव के बाहर तालाब के पास मिट्टी में दबा दिया था। होश आने पर उसने कृत्य को खुद लोगों के सामने उजागर किया था। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा था। साढ़े तीन साल जेल में बिताने के बाद लगभग एक साल पहले वह जमानत पर बाहर आया था।
बच्ची से दुष्कर्म की घटना के वक्त आरोपी लवकुश घर में अकेला था। पत्नी, बच्चों को लेकर मायके गई थी। जैसे ही उसे पति के गुनाह की भनक लगी, वह खुद को कोस उठी। गांव में भी घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।