फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Girl's body found hanging from the noose

फंदे से लटका मिला युवती का शव

Wed, 20 Nov 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from the noose
पोस्टमार्टम हाउस में बदहवास मृतका कांति के परिजन। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। दुर्गाखेड़ा गांव में सोमवार शाम 20 वर्षीय युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मां के अनुसार बेटी मानसिक बीमार थी। कानपुर के डॉक्टर से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के दुर्गाखेड़ा गांव निवासी रामशंकर पेशे से किसान है। सोमवार दोपहर वह पत्नी इंद्राना के साथ खेत पर काम करने गया था। देर शाम मां घर लौटी तो कमरे में बेटी कांति का शव उसी के दुपट्टे से लटका मिला। उसका शोर सुन मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर खेत से पिता भी घर पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां इंद्राना ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कांती कई वर्षों से मानसिक बीमार चल रही थी। उसका कानपुर से इलाज भी चल रहा था। बीमार से ऊबकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के सुखईखेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय वासुदेव खेती कर परिवार का गुजारा चलाता था। मंगलवार सुबह उसका शव घर के कमरे मेें फंदे से लटका मिला। परिजन घटना को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मौरावां एसओ अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed