{"_id":"619e7f1c659aaa04f027294e","slug":"gipps-accused-of-indecency-unnao-news-knp6658624158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपंस पर सचिवालय कर्मी ने अभद्रता का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपंस पर सचिवालय कर्मी ने अभद्रता का लगाया आरोप
विज्ञापन
सफीपुर। लखनऊ सचिवालय के कर्मचारी ने जिला पंचायत सदस्य (सपा नेता) पर फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा तहरीर दी है। उसने फोन पर बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाने की बात कही है।
कस्बे के सरांय सूबेदार मोहल्ला निवासी अखिलेश लखनऊ सचिवालय में कर्मचारी है। बुधवार को तहरीर में बताया कि खुद को सपा नेता बताने वाले जिला पंचायत सदस्य ने उसे फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध पर गालीगलौज पर उतारू हो गए। बातचीत का ऑडियो भी उसने पुलिस को सुनाया। पीड़ित अखिलेश ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बात की गई है। रुपयों के लेनदेन का मामला है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। बातचीत से हल न निकला तो कार्रवाई की जाएगी।