फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Getting ready bridge features

तैयार हो रहे सुविधाओं के पुल

Mon, 15 Feb 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 15 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Getting ready bridge features

लाखों लोगों को राहत देने के लिए जिले में दो पुल बनकर लगभग तैयार हैं। इनमेें एक परियर-बिठूर और दूसरा असोहा के सईं नदी पर है। पुलों के चालू होने के बाद क्षेत्र के लोगों का लखनऊ और कानपुर का सफर और सुहाना हो जाएगा। उम्मीद है कि अगले माह सीएम अखिलेश यादव इनका शुभारंभ करने आ सकते हैं। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जो कमियां और काम शेष हैं उन्हें पूरा करने का काम तेजी के साथ चल रहा है। इसके अलावा जिले में तीन अन्य पुलों का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इसमें से एक शहर की कचहरी क्रासिंग पर निर्माणाधीन पुल के अप्रैल तक चालू होने की उम्मीद है। वहीं बांगरमऊ व फतेहपुर चौरासी में निर्माणाधीन पुलों पर साल के अंत तक वाहनों के फर्राटा भरने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


पुल नंबर-1
परियर-बिठूर पुल
8- असोहा की सईं नदी पर बनकर तैयार पुल।
9-बिठूर-परियर पुल का काम पूरा करते श्रमिक।
परियर से बिठूर के बीच गंगा नदी पर पुल का शिलान्यास 2007 में हुआ था। 35 करोड़ की लागत पुल का निर्माण शुरुआत में तेजी से शुरू हुआ, लेकिन 2010 में बाढ़ आने से काम रोक दिया गया था। बाढ़ का पानी कम हुआ तो गंगा ने धारा बदल दी। इससे इसकी लंबाई तीन सौ मीटर और बढ़ाई गई। अनुमति मिलने में काफी समय लग जाने से निर्माण लगभग ठप हो गया था। 2014 में अनुमति मिलने के बाद काम शुरू हुआ। पौने दो किमी लंबे पुल के मार्च में चालू होने की उम्मीद है। इसमें 3.5 किलोमीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा अप्रोच रोड बनाया जा रहा है। बिठूर की ओर से परियर की तरफ  लगभग पुल पूरा हो चुका है। 31 कोठियां बनकर तैयार हो चुकी हैं। अब स्पेन व रोलिंग निर्माण का काम तेजी के साथ शुरू है। मालूम हो कि यह पुल मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। पुल पर आवागमन शुरू हो जाने से सफीपुर, मियागंज, बांगरमऊ, सरोसी के लगभग पांच सौ गांवों के ग्रामीणों को फायदा होगा।
विज्ञापन


पुल नंबर-2
अब छूटेगी नाव, सईं नदी पुल का काम पूरा
विकासखंड असोहा की र्सइं नदी के कोटवा घाट पर 5.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण मार्च 2015 को हुआ था। यह पुल अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है। मार्च में मुख्यमंत्री के शुभारंभ करने की संभावना को देखते हुए रंगरोगन का काम अंतिम चरण में है। पुल बनने से गुड़ियनखेड़ा, नेवाज खेड़ा,लच्छी खेड़ा, कोटवा, रानीपुर, धन्नी खेड़ा, ओगरापुर, दरेहटा, मुन्नाखेड़ा, हिंदू खेड़ा, सहरावां, नवाजखेड़ा, पाठकपुर, दतौंली, रैनापुर समेत एक सैकड़ा गांवों के लोगों को खासा फायदा होगा। अभी तक इन गांवों के ग्रामीणों को दूसरी ओर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल नंबर-3
10- निर्माणाधीन कचहरी पुल पर भराई जा रही मिट्टी।
अप्रैल से कचहरी क्रासिंग पर भरिए फर्राटा
कचहरी क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण अब मार्च के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। कचहरी क्रासिंग पर निर्माणाधीन 573.213 मीटर लंबे ओवरब्रिज में लगभग 30 करोड़ 47 लाख रुपये खर्च हुए। इसमें सेतु निगम 22 करोड़ 30 लाख रुपये और रेलवे 8 करोड़ 17 लाख रुपए धनराशि खर्च करेगा। वर्तमान समय में सेतु निगम के कार्य लगभग पूरा हो चुका है। निगम ने अपने हिस्से में सभी पिलर तैयार इन पर ढलाई का काम पूरा कर लिया है। वहीं पुल के दोनों ओर बाउंड्रीवाल भी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा पुल के दोनों छोर पर इसे उतारने के लिए भी मिट्टी का भरान कराया जा रहा है। ठेकेदार ज्ञान सिंह ने बताया कि ट्रैक के दोनों ओर एक-एक पिलर बनाकर 46 मीटर लंबे लोहे के गॉटर रखवाए जाएंगे। आरओबी पर अप्रैल तक ट्रैफिक शुरू करने के प्रयास हैं।


पुल नंबर-4
जून में पूरा होगा फतेहपुर चौरासी दुगवां में पुल
11-फतेहपुर चौरासी में पुल का निर्माण काम तेज।
फतेहपुर चौरासी के कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर ग्राम दुगवां में निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य जून 2016 तक पूरा हो जाएगा। 273 लाख रुपये की लागत से 71.2 मीटर लम्बा, 7.5 मीटर चौड़ा 2 लेन का होगा। वहीं बांगरमऊ क्षेत्र के माढ़ापुर मार्ग पर स्थित कल्याणी नदी के निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य भी इसी साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed