{"_id":"54d61951cbc323004ee3e77b179d2078","slug":"get-started-work-in-rural-panchayats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में शुरू कराएं मनरेगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में शुरू कराएं मनरेगा कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 22 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। विकास भवन में शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों के पेच कसे। निर्देश दिए कि जिन गांवों में काम शुरू नहीं हुआ है वहां पर तुरंत मनरेगा के तहत कार्य शुरू कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद इंदिरा आवास आवंटन में लागू हुए नए नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया कि इंदिरा आवास आवंटन में बीपीएल सूची की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब 2011 की जनगणना के आधार पर ही इंदिरा आवास दिए जाएंगे। जनगणना के आधार पर गांवों में सर्वे करे सभी वर्ग के लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए रामकृपाल चौधरी, मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार मिश्र, डीडीओ नरेश बाबू सविता आदि रहे।
विज्ञापन