फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ganges of development will flow in 20 villages

20 गांवों में बहेगी विकास की गंगा

Thu, 02 Jan 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ganges of development will flow in 20 villages
उन्नाव। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों में विकास की गंगा बहाने की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रधानमंत्री आदर्श गांव में उन गांवों को चयनित किया गया है जहां आज तक केंद्र व राज्य सरकार की संचालित योजनाओं से विकास नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

केंद्र में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदर्श ग्राम योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत उन गांवों का चयन करने के आदेश दिए गए थे जहां अभी तक किसी भी योजना से विकास नहीं कराया जा सका था। साथ ही गांवों के चयन में 40 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति बहुल ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता देना था। शासनादेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने जिला समाज कल्याण विकास विभाग के जरिए गांवों का चयन करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। हर विधायक से उनके क्षेत्र के गांवों की सूची मांगी गई थी। विधायकों से मिली सूची के बाद प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना के तहत 20 गांवों का चयन किया गया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत समिति द्वारा सभी गांव का सर्वे करा लिया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में इसके लिए समिति बनाई गई थी। जिसमें सर्वे का कार्य प्रधान की अगुवाई में वहां तैनात शिक्षकों, आंगनबाड़ी, आशा बहू, पंचायत मित्र व एएनएम आदि के माध्यम से कराया गया है। प्रत्येक गांव के विकास के लिए 25-26 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक-बांगरमऊ के कुरसठ ग्रामीण, गौरियाकलां, मियागंज का मुजफ्फरपुर सर्रा, कुलहा अटौरा, औरास का नंदौली, हाजीपुर गोसा, धमियाना, बरादेव, पुरथ्यावां, हसनपुर पश्चिमगांव, हसनगंज का धौरा, ऊंचद्वार, सैदपुर, हाजीपुर तरेहा, बीबीपुर चिरयारी, हरियावर, बीघापुर का कुंभी, असोहा का समाधा, नवाबगंज का सेरसा, सुमेरपुर का हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) ललिता यादव ने बताया कि गांवों में अब तक हुए विकास कार्यों का सर्वे पूरा हो चुका है। अब वीडीपी (विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम) के तहत फ ीडिंग कार्य कराया जा रहा है। कार्य भी लगभग 67 फ ीसदी पूरा हो चुका है। जैसे ही फ ीडिंग पूरी होगी। उसके बाद सरकार इन गांव में कराए जाने वाले कामों को ध्यान में रखते हुए बजट जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed