फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ganga's water level rises, flooding threatens

गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा मंडराया

Sun, 09 Aug 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rises, flooding threatens
गंगा नदी में उफान से सरोसी ब्लॉक के परियर क्षेत्र में फैल रहा पानी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से कटरी क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शनिवार को सदर तहसील क्षेत्र के माना बंगला गांव तक पानी पहुंच जाने से ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। लोग रतजगा करते बढ़ते जलस्तर पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार अगस्त माह में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। शनिवार दोपहर 2 बजे तक जलस्तर 111.030 मीटर पर पहुंच गया। अगर इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ता रहा तो आने वाले कुछ ही दिनों में जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर और खतरे का निशान (113 मीटर) पार कर सकता है। बाढ़ की संभावना से कटरी क्षेत्र के ग्रामीण परेशान है। शनिवार को जलस्तर बढ़ने से पानी माना बंगला गांव के पास तक पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर पर नजर रखने के लिए गांव में युवाओं की टोलियां बनाकर नजर रख रहे हैं। वैसे गंगा नदी कटरी क्षेत्र में बाढ़ आना कोई नई बात नहीं है। वर्ष 2018 में नरौना बांध से पानी गंगा नदी में छोड़ा गया था जिससे सदर तहसील क्षेत्र के माना बंगला, बाबू बंगला, देवीपुरवा, टिपरा, महानंदपुरवा, छेदीपुरवा व पनपथा सहित जगदीशपुर, मोहिउद्दीनपुर, चंदनखेड़ा, सथरा, जंगेनगर, कुसलीखेड़ा, ऐरा भदियार, बंधवा, आट भुसौली, गरबरखेड़ा, करीमाबाद, कोटरहिया, प्यारेपुर व परमनी सहित सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए थे। इस दौरान खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ फ सलें नष्ट हो गई थी। साथ ही कच्चे पक्के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन

ये गांव होते हैं प्रभावित
बांगरमऊ ब्लॉक में कटरी गदनपुर, आहार, अहिरन पुरवा, जगन्नगर, मेलारामकुंवर, अँटवा, जमुनिहा बंगर सहित करीब दो दर्जन गांव हैं।
गंजमुरादाबाद ब्लॉक में भिखारीपुर पतासिया, सिरधरपुर, आलमऊ सराय, दानापुर, दरियापुर, खैरहन, देवखरी, चोरहा, कुशराजपुर सहित दो दर्जन गांव।
फतेहपुर चौरासी ब्लॉक में जाजामऊ, जाजामऊ एहतमाली, जाजामऊ गैर एहतमाली, दबौली, गड़ाई, खग्गापुरवा, धन्नापुरवा, अवधिनखेड़ा, इस्माइलपुर, नौगवां, कटरी, तोरणा सहित आधा सैकड़ा गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीपुर ब्लॉक में अल्लीपुर, शेरपुर, रायपुर, सहित एक दर्जन से अधिक गांव।
सदर तहसील में पनपथा, गंगादीन खेड़ा, लल्तू पुरवा, बंदनपुरवा, देबीपुरवा, माना बंग्ला, बाबू बंग्ला, चंदी बंग्ला, कुलवा, बेनी पुरवा, महानंद पुरवा, पेपरा सहित तीन दर्जन गांव। बीघापुर तहसील के बक्सर, पाटन आसपास के करीब एक सैकड़ा गांव।

डीएम ने दिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि गंगा के जलस्तर पर निगरानी बनाए रखें। लेखपालों से नियमित रिपोर्र्ट लेते रहें और बाढ़ चौकियां सक्रिय रखें। जहां भी बाढ़ को लेकर स्थिति बिगड़ती है वहां पहले से ही राहत और बचाव के प्रभावी कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed