{"_id":"a521793ca6e3df6f93d853a002610bed","slug":"ganga-bath-two-children-drowned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 19 May 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवती अमावस्या पर परिजनों के साथ गंगा नहाने गए दो बच्चे गंगा में डूब गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रायबरेली जिले के सरेनी थानाक्षेत्र के उसरू गांव निवासी मंजू पत्नी रामचंद्र पति व बेटे मेहुल (17) के साथ कुछ दिन पहले मायके बारासगवर थानाक्षेत्र के धानीखेड़ा मजरा अड़ार आई थी।
विज्ञापन
सोमवार को सोमवती अमावस्या पर मंजू अपने पति, बेटे व भाई श्रीपाल के बेटे अंकित (15) के साथ बक्सर घाट पर गंगा स्नान करने गई थी। मेहुल और उसका ममेरा भाई अंकित गंगा नहाते हुए फतेहपुर जिले की ओर तेज धारा में बह गया। बच्चों को डूबते देख लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुन लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
अंजू और उसके पति रामचंद्र ने लोगों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश की मगर पता नहीं चला। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
बारासगवर थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को नदी से निकालने के प्रयास शुरू किए।
करीब चार घंटे बाद मेहुल का शव मिला जबकि शाम पांच बजे के लगभग अंकित का भी शव मिल गया। दोनों बच्चों के शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अंकित दो भाइयों में छोटा था और मेहुल भी अपने माता-पिता का छोटा बेटा था।