{"_id":"c87958c4ab15f5a50d9721e4df1870c7","slug":"ganesh-mahotsav-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव में कई जगह हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव में कई जगह हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गणेश महोत्सव के छठे दिन कई जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भक्तों ने सुबह से ही पार्वती नंदन की आराधना शुरू कर दी। पांडाल में दिनभर भगवान गणेश का गुणगान होता रहा। लाउडस्पीकरों में बज रहे गणेश स्तुति के भजनों पर भक्त झूमते रहे।
विज्ञापन
शहर में शाहगंज, एबीनगर, पीडीनगर, दरोगाबाग, सिविल लाइन सहित आधा दर्जन क्षेत्रों में भक्तों ने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की है। एबी नगर में भक्तों ने भगवान गणेश की वंदना की। शाम को गणेश पांडाल में भजन कीर्तन हुए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा पीडीनगर, दरोगाबाग, सिविल लाइन आदि स्थानों पर भी महोत्सव का माहौल रहा। भक्तों ने मंडली के रूप में बैठकर भगवान एकदंत का भजन कीर्तन के साथ गुणगान।
विज्ञापन