फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ganesh mahotsav

चहुंओर दिख रही गणेश महोत्सव की धूम

Sat, 19 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 19 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
ganesh mahotsav
उन्नाव/शुक्लगंज। गणेश महोत्सव के तीसरे दिन भी भगवान गजानन का गुणगान होता रहा। आधा दर्जन स्थानों पर स्थापित किए गए विघ्रहर्ता गणेश की पूजा अर्चना के साथ आरती की गई। सुबह से शुरू हुआ पूजापाठ का दौर देरशाम तक चलता रहा। भजन कीर्तन के साथ लाउडस्पीकरों पर भजनों से शहर का वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन


 शहर में शाहगंज, एबीनगर, पीडीनगर, दरोगाबाग, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी भक्तों ने भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की है। शाहगंज में मंत्रोच्चार के साथ आचार्यश्री ने भक्तों से पूजन कराया। शाम को गणेश पंडाल में भजन कीर्तन किया गया। आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इसी प्रकार एबीनगर में सार्वजनिक कमेटी के तत्वावधान में भक्तों ने गणेश पूजन किया। यही नजारा पीडीनगर, दरोगाबाग, सिविल लाइन आदि स्थानों पर मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में दिखा।
विज्ञापन


अचलगंज प्रतिनिधि के अनुसार, आटा बंथर स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गणपति की स्थापना के पूर्व लोगों ने कलश यात्रा निकाली तथा वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की। लोहचा में नवयुवक बाल जी कमेटी द्वारा कराए जा रहे गणेश उत्सव में जागरण हुआ। इसमें कानपुर की प्रिया एंड बालाजी जागरण पार्टी द्वारा गणेश व मां के गीतों द्वारा श्रोताओं को रात भर भक्ति भाव में बांधे रखा। शिव तांडव, राधा-कृष्ण, सुदामा-काली जी व बारह फिट का राक्षस लोगो के आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर आयोजकों में जितेंद्र शाहू, संजय अवस्थी, हरेराम यादव, श्याम जी, अन्नू कश्यप, मधुर, अभिषेक, प्रेम शंकर, रविशंकर, दुर्गेश, जितेंद्र सिंह, गणेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed