फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   friend murder in house

बहाने से दोस्त को घर बुलाकर वैसाखी से पीटकर मार डाला

Sun, 08 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
friend murder in house
रमेश का फाइल फोटो - फोटो : UNNAO
सफीपुर (उन्नाव)। उधार दिए रुपये मांगने पर दोस्त को बहाने से अपने घर बुलाकर पहले शराब पिलाई फिर दिव्यांग ने अपनी ही बैसाखी से उसे पीटकर मार डाला। मृतक के घर की महिलाओं ने हत्यारोपी की जमकर पीटा। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुरदापुर निवासी रमेश (45) गांव के ही दिव्यांग सुघर के साथ बटाई पर खेती करता था। चार वर्ष पहले सुघर ने रमेश से एक लाख रुपये उधार लिए थे। रमेश के बार बार उधार दिए रुपये मांगने से नाराज सुघर ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। शनिवार देर शाम रुपये देने के बहाने सुघर ने रमेश को अपने घर में बुलाया। वहां उसे खूब शराब पिलाई।
विज्ञापन

रमेश के नशे में होने पर सुघर ने अपनी ही बैसाखी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी सुघर घर में ताला बंद कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी रमेश की पत्नी परिवार की अन्य महिलाओं मौके पर पहुंच गई। महिलाओं ने सुघर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इससे सुघर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी सुघर को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश के भाई सूरज पाल ने बताया कि हत्यारोपी सुघर कोटावाली क्षेत्र सराय इख़्तेयारपुर का निवासी है। 20 वर्ष पूर्व मुरादपुर निवासी रामपाल की बेटी शांती से उसका विवाह हुआ था। तब से वह ससुराल में रह रहा है। पहले वह ट्रक चलाता था। हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया था। सुघर की पत्नी व तीन बच्चे हरियाणा प्रांत में रहकर मजदूरी करते है। रमेश की मौत से पत्नी रामदेवी उर्फ गुड्डी, बेटी सीमा, रीमा (16), बेटे विशाल , अमन का रो रोकर बुरा हाल है।

सीओ अंजनी राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। आरोपी सुघर ने बताया कि उसने दो हजार रुपये का गेहूं बेचा था। उन्हीं पैसों से 15 पौवा शराब खरीदकर लाया था। 12 पौवा शराब रमेश को पिलाकर नशे में कर दिया। फिर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed