फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   fraud in ambulence running

फर्जी केस दिखाकर कागजों पर ही दौड़ा दी एंबुलेंस

Tue, 31 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
fraud in ambulence running
उन्नाव। मरीजों की सुविधा के लिए चल रहीं 108 व 102 एंबुलेंस को भी घोटालेबाजों ने नहीं छोड़ा। डीजल और अन्य सुविधा का लाभ लेने के लिए इन्हें कागजों पर ही दौड़ा दिया। जिला अस्पताल की केस आईडी पर दर्ज नंबरों पर संपर्क करने पर पता चला कि उन्होेंने एंबुलेंस का प्रयोग ही नहीं किया। फर्जी नाम और नंबरों की जांच जारी है। टीमें मंगलवार को सीएमओ को रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन

मरीजों व गर्भवतियों की सुविधा के लिए जिले में तीन जीवनदायिनी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, 102 की 43 व 108 की 28 एंबुलेंस संचालित हैं। एएलएस का संचालन जिगित्सा हेल्थ केयर कंपनी व 108 व 102 का संचालन जीवीकेएमआरआई कंपनी कर रही है। मध्यप्रदेश व राजस्थान में फर्जी केसों का खुलासा होने के बाद शासन ने यहां भी जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सीएमओ ने जांच के लिए 17 टीमें बनाईं हैं। प्रत्येक टीम में चार सदस्य शामिल हैं। टीमों को 11,294 केसों की जांच पूरी कर आज रिपोर्ट देनी हैं। सूत्रों के अनुसार अभी तक की जांच में कई केस फर्जी होने की बात सामने आई है। केस आईडी में जिन मरीजों के नाम और मोबाइल नंबर मिले हैं, उन्होंने एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया ही नहीं। जांच टीम ने जब उनसे बात की तो कोई इलाहाबाद का तो कोई जिले की दूसरी तहसील का मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
जिला अस्पताल की 102 एंबुलेंस से 21 मई 2022 को केस आईडी 225395055 नंबर पर मरीज सीमा पत्नी गौरव को ले जाना दर्शाया गया है। मोबाइल नंबर 9696508125 दर्ज है। फोन करने पर गौरव ने बताया कि वह बाइक से मरीज लेकर गए थे। एंबुलेंस का उपयोग नहीं किया।
केस-2
जिला अस्पताल से ही 21 मई को 225460988 केस आईडी पर रोशनी पत्नी राहुल का नाम दर्ज है। इसमें कॉलर का मोबाइल नंबर 9161088 605 दर्ज है। जांच टीम ने बात की तो वह हसनगंज की राजकुमारी पत्नी रूपन सिंह का निकला। रूपन सिंह ने बताया कि एंबुलेंस का उपयोग नहीं किया।

केस-3
जिला अस्पताल की 102 नंबर एंबुलेंस की केस आईडी 225454649 में मरीज का नाम सपना पत्नी विनोद दर्ज है। इसमें मोबाइल नंबर 7355598012 है। जब फोन किया गया तो प्रयागराज के जयप्रकाश का निकला। उन्होंने उन्नाव में एंबुलेंस सेवा का लाभ न लेने की बात कही है।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि टीमों को जांच पूरी करके रिपोर्ट देनी है। मंगलवार को पूरी रिपोर्ट देखकर दो दिन के भीतर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed