Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four wives, 40 children will not suffice - Sakshi Maharaj

Unnao News: चार बीबी, 40 बच्चे नहीं चलेगा-साक्षी महाराज

Thu, 18 Apr 2024 07:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 18 Apr 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Four wives, 40 children will not suffice - Sakshi Maharaj
फोटो-16
विज्ञापन

दो विधान-दो निशान खत्म करने और नागरिक संहिता को जरूरी बताया
भगवंतनगर में एक सभा में सांसद व भाजपा प्रत्याशी ने दिया बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बयानों से अक्सर सुर्खियां में रहने वाले भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने बढ़ती आबादी पर बयान देकर सियासी गलियारे में नया बखेड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए अब चार बीबी, 40 बच्चे की पारिवारिक संरचना वाली व्यवस्था नहीं चलेगी।
उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने व समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का भी दावा किया। बुधवार को भगवंतनगर में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद व मौजूदा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने विवादित बयान दिया। मंच से कहा कि अब इस देश में चार बीबी, 40 बच्चे नहीं चलेगा। कहा कि जनसंख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जमीन कम होती जा रही है। सवाल किया कि ऐसे ही जनसंख्या बढ़ेगी तो कहां रहेंगे, क्या खाएंगे और क्या पैदा करेंगे। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना राष्ट्रीय हित में आवश्यक है। सांसद ने कहा कि अब दो काम ही रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी जी के इस बार प्रधानमंत्री बनने पर दो काम करके ही जनता के बीच में आएंगे। इसमें से एक काम जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का होगा। जिसमें हम दो हमारे दो या हम दो हमारे एक, जो भी कानून बनेगा एक कानून बनेगा। दूसरा काम यूसीसी लागू करने का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed