फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four places in town in Unnao bad transformer

सफीपुर में चार स्थानों पर फुंके ट्रांसफार्मर

Thu, 28 May 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 28 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four places in town in Unnao bad transformer
सफीपुर (उन्नाव)। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मरों ने करीब 15 हजार की आबादी की समस्या को बढ़ा दिया है। क्षेत्र के चार स्थानों पर ट्रांसफार्मर फुंक जाने से हजारों की आबादी उबल रही है। पांच दिन पहले फुंक ट्रांसफार्मरों को भी बदला नहीं जा सका है। उधर, जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर ठीक है वहां भी 3-4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे आम जनता के साथ ही व्यापारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला कजियाना, दुबियाना, बबरअली खेड़ा व मियां बाजार के ट्रांसफार्मर करीब पांच दिन पहले फुंक गए थे। अधिकारियों ने जल्द ट्रांसफार्मरों को बदलने का लोगों को आश्वासन दिया था। इस आश्वासन के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर बदले नहीं जा सके हैं। तापमान में दिन पर दिन हो रही वृद्धि के बीच फुंके ट्रांसफार्मरों ने समस्या को और बढ़ा दिया है। दिन भर की मेहनत के बाद लोगों को घर पर भी सुकून की नींद नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों में अनिंद्रा की समस्या भी बढ़ती जा रही है। वहीं, जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर ठीक हैं वहां भी बमुश्किल 3 से 4 घंटे की बिजली आपूर्ति हो पा रही है।
विज्ञापन


तय रोस्टर के मुताबिक सुबह 6 से 11 बजे तक व शाम को साढ़े छह से साढ़े ग्यारह बजे तक बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो सुबह बिजली आती है तो लेकिन 15 मिनट बाद चली जाती है और फिर दो घंटे तक नहीं आती। यह स्थिति शाम को भी रहती है। बिजली आने के समय कभी लोकल फाल्ट के नाम पर आपूर्ति बंद कर दी जाती है तो कभी ओवरलोड का बहाना बनाया जाता है। इन्हीं कारणों के कारण भीषण गर्मी के बीच उन लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल का कारण बन चुका है बिजली संकट
सफीपुर। करीब सात माह पूर्व बिजली संकट के चलते क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ था। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कस्बा वासियों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग जाम कर दिया था। यही नहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह के साथ कई लोगों के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज करने की तैयारी हो गई थी। अधिकारियों की उदासीनता के चलते कस्बेवासी एसडीएम कार्यालय के सामने सात दिनों तक आमरण अनशन पर भी बैठ रहे। लेकिन इसके बाद भी हालत नहीं सुधरे।

जलापूर्ति भी हो रही बाधित
सफीपुर। बिजली आपूर्ति न होने के कारण क्षेत्र में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। बीते पांच दिनों से इन इलाकों में जलापूर्ति बंद है। जिसकारण लोगों के सामने पीने के पानी का भी संकट खड़ा है। लोग भीषण गर्मी में हैंडपंप पर लाइन लगाने को मजबूर हैं।


व्यापार हो रहा प्रभावित

सफीपुर। भीषण गर्मी के बीच सुबह से लेकर दोपहर तक बाजार में सन्नाटा छाया रहता है। तपती दोपहर में लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। शाम को बाजार में कुछ रौनक आ भी रही है लेकिन बिजली न होने के कारण यह रौनक भी फीकी दिख रही है। दिन भर ग्राहकों का इंतजार करने वाले दुकानदार शाम होते ही बिजली गुल होने से परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि शाम को ही दुकानदारी का समय होता है और इस समय भी आपूर्ति न होने से दुकानदारी चौपट हो रही है। हालत यह है कि उन लोगों के पास कारीगरों व कर्मचारियों को तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं जुट पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed