{"_id":"5b48bd23c08f1a70eee692e897cb42a1","slug":"four-homes-theft-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता व अधिवक्ता समेत चार घरों से लाखों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता व अधिवक्ता समेत चार घरों से लाखों का माल पार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। चोरों ने सोमवार रात अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सपा नेता समेत चार घरों को निशाना बनाकर जेवर-नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने सपा नेता व अधिवक्ता के घर को निशाना बनाया जबकि अचलगंज थानाक्षेत्र में चोरों ने एक किसान के घर में सेंध काटकर हजारों का माल पार कर दिया। बिहार थानाक्षेत्र में बंद पड़े घर की दीवार काटकर चोरों ने जेवर-नगदी समेत करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी अपने पिता का इलाज कराने लखनऊ गया था।
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर में दस लाख की चोरी, तफ्तीश जारी
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के उनवा गांव निवासी अधिवक्ता व समाज वादी पार्टी अधिवक्तासभा के जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी के घर में चोरों ने सोमवार की रात धावा बोला। छत के रास्ते के भीतर दाखिल हुए चोरों ने जीने का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। चोरों ने घर में रखी दो अलमारी और कमरे में रखे पांच बक्सों की कुंडी काटकर करीब आठ लाख के जेवर और 1.60 लाख रुपये की नगदी पार कर दी। पीड़ित के मुताबिक रात में लाइट न होने के कारण वह और उनकी मां शकुंतला, विवाहिता बहन प्रज्ञा तिवारी और छोटी बहन संध्या छत पर सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते घर में दाखिल होकर चोर जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर गए। उन्होंने बताया कि तड़के चार बजे उनकी नींद खुली और नीचे जाने के लिए जैसे ही जीने का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह भीतर से बंद था। इसके बाद पड़ोसी के घर से होकर अपने घर के भीतर पहुंचे तो सन्न रह गए।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक चोरी गए जेवरात में उसकी विवाहिता बहन प्रज्ञा तिवारी के करीब दो लाख के जेवर और मां के करीब एक लाख कीमत के जेवर शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और दरवाजों और अलमारियों से फिंगर प्रिंट लिए। सफीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने बताया कि तफ्तीश के दौरान कुछ अहम क्लू मिले हैं घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
किसान के घर में सेंध लगा चोर ले गए जमा पूंजी
अचलगंज। थानाक्षेत्र के करौंदी गांव निवासी किसान मदन साहू के मकान के पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोर कमरे में रखा बक्सा चुरा ले गए। पीड़ित के मुताबिक बक्से में आठ हजार रुपये और करीब पचास हजार से सोने-चांदी के जेवर रखे थे। घटना के समय पूरा परिवार छत पर सो रहा था। सुबह घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने गांव से करीब चार सौ मीटर दूर स्थित एक बाग में खाली बक्सा और कुछ कपड़े पड़े देखे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस को शक है कि घटना में किसी नजदीकी का हाथ है।
सूने घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी
भगवंतनगर। सूने पड़े घर की दीवार काटकर चोरों ने जेवर-नगदी समेत करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी अपने पिता का इलाज कराने लखनऊ गया था।
बिहार थानाक्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी जगतपाल के पिता की सोमवार को तबियत खराब थी। वह घर में ताला बंद कर उनके इलाज के सिलसिले में लखनऊ गया था। रात को वह लखनऊ में ही रुक गया। मंगलवार सुबह घर पहुंचा तो मकान के पीछे की पक्की दीवार काटने के बाद कमरे में दाखिल हुए चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 35 हजार रुपये की नगदी और करीब दो लाख के जेवर के अलावा अन्य कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित ने भगवंतनगर पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लाखों की चोरी
बांगरमऊ (उन्नाव)। नगर के मोहल्ला कटरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
मोहल्ला कटरा निवासी शिवनाथ पुत्र देवी की पुत्री की तबियत खराब थी। इस पर पति व पत्नी अपनी पुत्री का इलाज कराने कानपुर गए हुए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर बीती रात अज्ञात चोर घर में घुस गए और लाखों की नगदी व सामान पार कर दिया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना गृहस्वामी को दी। सूचना पर पहुंचे गृहस्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। गृह स्वामी के अनुसार 27 ग्राम सोने के जेवर और लगभग साढ़े तीन ग्राम चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान व नगदी चोर उठा ले गए हैं।