{"_id":"681665977815236e62042354","slug":"former-president-and-general-secretary-will-remain-suspended-until-original-documents-are-submitted-unnao-news-c-12-1-knp1023-1097752-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मूल प्रपत्र प्रस्तुत करने तक निलंबित रहेंगे पूर्व अध्यक्ष व महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मूल प्रपत्र प्रस्तुत करने तक निलंबित रहेंगे पूर्व अध्यक्ष व महामंत्री
Sun, 04 May 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 04 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन की पूर्व कार्यकारिणी पर अधिवक्ता भवनों के निर्माण में 1.49 करोड़ रुपयों के घालमेल का आरोप है। इसे लेकर एसोसिएशन की चार बैठकें हो चुकी हैं।
पिछली बैठक में वर्तमान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा ने पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ला और पूर्व महामंत्री अरविंद कुमार दीक्षित को अधिवक्ता भवनों के निर्माण में हुए खर्च का ब्यौरा न देने पर 15 दिन के लिए निष्कासित किया था। शनिवार को समय सीमा पूरी होने पर फिर बैठक हुई लेकिन पूर्व अध्यक्ष व महामंत्री ने पूरे प्रपत्र मुहैया नहीं कराए। सदन की सहमति पर अध्यक्ष ने मूल्यांकनकर्ता विशेषज्ञ की नियुक्ति का प्रस्ताव सदन में पारित किया। यह भी फैसला लिया गया कि मूल प्रपत्र न उपलब्ध कराने तक निवर्तमान अध्यक्ष व महामंत्री का निलंबन बरकरार रहेगा। (संवाद)