फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Food Pwajning case was reviewed by the BSA

फूड प्वाजनिंग मामले में बीएसए ने लिया जायजा

Mon, 16 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 16 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Food Pwajning case was reviewed by the BSA

हसनगंज। तहसील क्षेत्र के गांव सुंदरखेड़ा में विषाक्त भोजन खाने के मामले में बीमार हुए बच्चों का हालचाल जानने के लिए बीएसए रविवार को गांव पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों व बच्चों से बातचीत की। बच्चों से पहाड़ा भी सुना। चलते समय विद्यालय में रखा पत्र व्यवहार, शिक्षामित्र, टीचर एमडीएम रजिस्टर अपने साथ ले आए।

विज्ञापन


सुंदरखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को विषाक्त एमडीएम खाने से 42 बच्चे बीमार हुए थे। सभी को नवाबगंज सीएचसी लाया गया था। यहां छात्र-छात्राओं का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। कक्षा दो की छात्रा कौशल्या की हालत थोड़ी खराब थी। लेकिन ड्रिप चढ़ने के बाद उसे भी घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन


बीएसए ने विद्यालय स्टाफ पर कार्रवाई करते हुए प्रधान टीचर गोपी को निलंबित कर दिया था। साथ ही टीचर संदीप अवस्थी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी और रसोइयों को हटाए जाने के साथ ही मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। रविवार को बीमार बच्चों का हालचाल जानने के लिए बीएसए गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने बच्चों से एमडीएम संबंधी जानकारी ली साथ ही अभिभावकाें से बातचीत की और निर्देश दिए कि वह उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकते हैं। विद्यालय में मौजूद प्रधान टीचर व सहायक टीचर से विद्यालय में बनने वाले पत्र व्यवहार, शिक्षामित्र, टीचर व एमडीएम संबंधी रजिस्टर अपने साथ लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed