{"_id":"622e32789c7cd06d041b4c4f","slug":"food-department-take-sample-unnao-news-knp6854952127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग ने लिए सैंपल
विज्ञापन
उन्नाव। होली के लिए मिलावटी खोया बाजार में आने की खबर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सतर्क हो गया है। रविवार चेकिंग अभियान चलाकर खोया, पापड़ और कचरी सहित पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
होली को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री तेजी से शुरू हो गई है। अमर उजाला ने शनिवार को इस पर खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेकर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
अधिकारियों ने रविवार को अजगैन व हसनगंज से खोया, चकलवंशी में किराना स्टोर से बेसन, हसनगंज में रंगीन कचरी व पापड़ और मगरवारा से चने की दाल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जिला अभिहित अधिकारी मंजूषा सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।