फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   five person death in accident

सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

Thu, 14 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 14 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
five person death in accident

 अजगैन (उन्नाव)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा बुधवार सुबह लखनऊ-कानपुर हाइवे पर अजगैन थाना क्षेत्र में हुआ। तेज रफ्तार डीसीएम सड़क पर खड़े ट्रक कंटेनर में भिड़ गई। हादसे में डीसीएम चालक, क्लीनर और एक यात्री की मौत हो गई। जबकि दूसरे हादसे में ममेरे भाई संग बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गत्ता रोल लेकर लखनऊ जा रही डीसीएम अजगैन थाने के पास सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हजीरा निवासी डीसीएम चालक राकेश कुशवाहा (30) पुत्र उमाशंकर के अलावा मुरैना जिले के ज्योरा थानाक्षेत्र के सरेहनी निवासी क्लीनर राहुल शर्मा (28) पुत्र जयप्रकाश और औद्योगिक क्षेत्र दहीचौकी से अजगैन जाने के लिए बैठे अजगैन थाना क्षेत्र के हिंदूखेड़ा गांव निवासी सर्वेश लोधी (22) पुत्र जगरूप को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर सदर कोतवाली क्षेत्र के दरबारी खेड़ा गांव निवासी रंजीत लोधी (18) पुत्र बाबूचंद्र मंगलवार शाम को अचलगंज थाना क्षेत्र के घटोरी गांव निवासी अपने मामा विजयपाल के घर गया था। रात करीब दस बजे रंजीत अपने ममेरे भाई संतलाल (17) के साथ घर लौट रहा था कि उन्नाव-पुरवा मार्ग पर दरोगा खेड़ा गांव के आगे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed