फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five houses burnt by fire

आग से जलीं पांच गृहस्थियां

Sat, 26 Feb 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Five houses burnt by fire
अचलगंज में आग से जलकर राख हुई गृहस्थी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आग लगने से पांच गृहस्थियां जलकर राख हो गईं। पीड़ितों की सूचना पर लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के छड़उवाखेड़ा गांव निवासी जगदीश के घर के सामने छप्पर बनाने के लिए पतवार रखी थी। शनिवार दोपहर उसमें आग लग गई।
आग ने पड़ोस के रामनारायण, राजू व रेखा के घरों को चपेट में ले लिया। फायरब्रिगेड के आने से पहले ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तीनों की गृहस्थियां, कपड़े व अनाज समेत लाखों का सामान जल गया। रेखा के घर में रखे 10 हजार रुपये भी जल गए।

उधर बारासगवार थाना क्षेत्र के गोसीखेड़ा गांव निवासी रंजीत कुमार के घर में रखे छप्पर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने रंजीत के भाई राजेश के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने किसी तरह आग बुझाई। दोनों भाइयों की गृहस्थी जल गई। लेखपाल पंकज ने नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed