फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five arrested, including 8 gang leaders, vehicle thief gang, 8 cars recovered

वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार, 8 कारें बरामद

Sat, 19 Oct 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Five arrested, including 8 gang leaders, vehicle thief gang, 8 cars recovered
सदर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर व बरामद वाहन। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। रिपेयरिंग की आड़ में चोरी के वाहनों को गैराज में काटने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गैराज मालिक समेत चार अन्य के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने कानपुर से चोरी की गईं आठ कारें बरामद की हैं। मामले में खुद को एक न्यूज चैनल का रिपोर्टर बताने वाले युवक का भी नाम सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर ललऊखेड़ा की ओर से चौपहिया वाहनों को चोरी करने वाले गिरोह के चोरी की एक कार से गदनखेड़ा की ओर आने की सूचना मिली। पुलिस ने ललऊखेड़ा नहर पुल पर नाकाबंदी की। कार को रोककर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें कानपुर नगर के काकादेव थाना क्षेत्र के नवीनगर निवासी जितेंद्र, बिधनू थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार डूडा कालोनी निवासी राजू कुशवाहा, औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमुहा गांव निवासी कपिल कुमार, सदर कोतवाली उन्नाव के मोहल्ला चौधराना निवासी मकबूल व हरदोई के बिलग्राम कस्बा निवासी राजू शामिल हैं।
विज्ञापन

एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि काकादेव कानपुर निवासी जितेंद्र वाहन चोर गिरोह का सरगना है। चोरी के वाहनों को लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित हुसैन नगर स्थित प्लाट में खड़ा करते थे। प्लाट सदर कोतवाली के अनवार नगर निवासी गुड्डू के बहनोई का है। बहनोई की मौत होने के बाद गुड्डू यहां अवैध कारोबार करने लगा। चोरी के वाहनों से यहां कीमती पार्ट्स खोल लिए जाते थे। इसके बाद शहर के मोहल्ला बाबूगंज स्थित सूरज त्रिवेदी के गैराज में वाहनों को काटा जाता था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सूरज, गुड्डू, मोहल्ला अनवार नगर निवासी एजाज हुसैन और सिंगरोसी गांव निवासी रामशंकर नाम के युवक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के अनुसार रामशंकर खुद को एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताता है। निशानदेही पर पुलिस ने हाईवे स्थित गुड्डू के प्लाट में खड़ी आठ कारें व सूरज त्रिवेदी के गैराज से कटे वाहनों के पार्ट्स बरामद किए हैं। एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने पुलिस टीम को 10 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद से करने लगा वाहनों की चोरी
गिरोह के सरगना जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। परिवार का इकलौता होने से उस पर ही जिम्मेदारी आ गई। पहले वह इधर-उधर नौकरी करता रहा, बाद में उसने वाहनों की चोरी का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed