{"_id":"5c759352bdec2256646ac5ae","slug":"first-day-233-exam-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 233 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 233 ने छोड़ी परीक्षा
Wed, 27 Feb 2019 12:58 AM IST
संतोष भदौरिया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Published by: संतोष भदौरिया
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
डीएसएन कालेज में परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पहले छात्राओं की तलाशी लेती शिक्षिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएसजेएम यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार को हिंदी साहित्य पेपर से शुरु हो गईं। पहले दिन डीएसएन कालेज की सुरक्षा होमगार्डों के सहारे रही। वहीं यूनिवर्सिटी उड़न दस्ते भी नहीं पहुंचे। डीएसएन कालेज में तीन पालियों की परीक्षा में 233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
पहली पाली में बीए हिंदी साहित्य विषय की परीक्षा संपन्न हुई। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र व तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। नोडल केंद्र डीएसएन कालेज में सुबह के 6 बजे से ही परीक्षार्थियों का जमावड़ा शुरू हो गया। 6:30 बजे के बाद परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 1210 में 108 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली परीक्षा में 790 में 62 गैर हाजिर रहे। वहीं तीसरी पाली परीक्षा में पंजीकृत 673 में 63 ने परीक्षा छोड़ी। इस दौरान पहली व दूसरी पाली में दो होमगार्ड के सहारे कालेज प्रशासन को परीक्षा संपन्न करानी पड़ी। वहीं तीसरी पाली में होमगार्ड तक नहीं रहे। पहले ही दिन नोडल केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर शिक्षकों में आक्रोश रहा। उधर, परीक्षा केंद्रों पर उड़न दस्ते न पहुंचने से केंद्र प्रभारियों ने राहत की सांस ली। नोडल केंद्र प्रभारी डा. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन पालियों में 2673 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इनमें 233 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकलची न पकड़े जाने की बात कही।