फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   First Assembly of State was welcomed on arrival

पहली बार विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर राज्यमंत्री का हुआ स्वागत

Sun, 20 Dec 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 20 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
First Assembly of State was welcomed on arrival

प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र आए सुधीर रावत का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्हें चांदी का मुकुट और गदा भेंट करते समय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पूरा पंडाल जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। राज्यमंत्री ने यहां सफीपुर से लखनऊ के लिए एक रोडवेज बस का शुभाररम्भ भी किया।

विज्ञापन

राज्यमंत्री ने सफीपुर कस्बे में प्रवेश करते ही मां श्री शंकरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सफीपुर से लखनऊ के लिए आवागमन की असुविधा को वह काफी अरसे दूर करना चाहते थे। आज वह समय आ गया है जब प्रदेश सरकार की नीति के मुताबिक रोडवेज बस का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। बताया कि यह बस सुबह 6 बजे से लखनऊ के लिए रवाना होगी। दिनभर में 4 चक्कर लगाएगी। राज्यमंत्री का कस्बे में कई जगह पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ब्लाक रोड पर आयोजित कार्यक्रम में दीपक गुप्ता ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया और चांदी की गदा भी भेंट की। स्वागत करने वालों में विधान सभा अध्यक्ष संतोष फौजी, जिला पंचायत सदस्य यशवंत सिंह, डॉ. शराफत अली, राजू ब्रहमचारी, सत्यराम गौड़, रत्नेश मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके पूर्व रास्ते में चकलवंशी, अटवा, जमल्दीपुर, बम्हना, जटपुरवा आदि गांवों में भी लोगों ने राज्यमंत्री का बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। औरास प्रतिनिधि के अनुसार, थाना प्रांगण में सुधीर रावत के राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार औरास आगमन पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस देश के प्रधानमंत्री ने जनता को बरगलाकर कुर्सी तो हासिल कर ली लेकिन किये गये वादे पूरे नहीं किए। प्रधानमंत्री ने पब्लिक को सिर्फ स्वच्छता अभियान के नाम पर झाडू जरुर पकड़ा दी। बसपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी तानाशाही मुख्यमंत्री मायावती की थी कि जिस इलाके से गुजर जाए वहां कफ्र्यू लग जाता था लेकिन हमारे मुख्यमंत्री जहां दस-बीस लोग खड़े हो तो वहां भी रुककर हालचाल लेते हैं। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख जगदीश यादव, राम आसरे यादव, बृजराज सिंह, सत्यदेव गोस्वामी, शंकर लाल, सरनाम सिंह, जिला सचिव दिलीप यादव, मनोज गुप्ता, टिंकू सिंह, मदन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बांगरमऊ व सफीपुर विधानसभा के दावेदारों का लिया बायोडाटा
कांग्रेस पर्यवेक्षक संजय लोढ़ा ने आगामी विधानसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशियों से जमकर सवाल-जवाब किया। उन्होंने कहा कि पार्टी से टिकट जमीनी और स्थानीय कार्यकर्ता को ही दिया जाएगा। स्थानीय शांति निकेतन गेस्ट हाउजस में शनिवार को राजस्थान के विधायक संजय लोढ़ा ने पार्टी के जनाधार का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने टिकट की मांग कर रहे दावेदारों से अलग-अलग बंद कमरों में बातचीत की और पार्टी तथा वर्तमान राजनीति से संबंधित कई सवाल पूछे। उन्होंने प्रत्याशिता की दौड़ में शामिल प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व सचिव अनुभव शुक्ल से उनके आधार के बारे में पूछा। इसके अलावा एक अन्य संभावित प्रत्याशी कय्यूम खां ने अपने और परिवार के बारे में जानकारी दी। इस पर श्री लोढ़ा ने कहा कि अभी वह विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रुप से मिलकर दावेदारों के जन समर्थन का जायजा लेंगं। बाद में वह अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौपेंगे। युवा नेता मनीष तिवारी तथा अवध कुमार सिंह आदि सहित करीब आधा दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपना आवेदन पर्यवेक्षक श्री लोढ़ा को सौंपा। दावेदारों से साक्षात्कार के समय पार्टी के प्रदेश महासचिव वीर प्रताप सिंह, संगठनमंत्री व जनपद प्रभारी अशोक धान्विक एवं जिलाध्यक्ष हसन वासिफ भी मौजूद रहे। इस दौरान श्रीलोढ़ा ने सफीपुर विधानसभा के दावेदारों ने भी मुलाकात की और उनका बायोडाटा लिया। प्रत्याशियों से साफ  कहा कि जिंदाबाद-मुर्दाबाद से काम नहीं चलेगा। आपको गांव-गांव जाकर गरीब किसानों व असहायों की मदद करनी होगी। कार्यकर्ताओं ने आज भी लगभग वहीं बात दोहराई कि प्रत्याशी को छह माह पहले घोषित किया जाय ताकि वह क्षेत्र में संपर्क कर सके। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट मांगने तक तो प्रतिस्पर्धा होनी चाहिये लेकिन टिकट मिलने के बाद तो बाकी लोगों को उसी प्रत्याशी के साथ जी जान से जुट जाना चाहिये जिसको पार्टी नेतृत्व टिकट दे। सफीपुर विधानसभा में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बद्री बाबू, जय सिंह रावत, राजीव रतन राजवंशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed