{"_id":"df1f7f952a0a1b626e103dabe9f71144","slug":"fireworks-spark-destroyed-half-a-dozen-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे की चिंगारी से आधा दर्जन घर तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे की चिंगारी से आधा दर्जन घर तबाह
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 27 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। तहसील क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव में मंगलवार को आतिशबाजी की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। तेज हवा के झोकों ने पास के आधा दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई।
विज्ञापन
ग्राम खैरूद्दीनपुर निवासी सूबेदार के पुत्र राजेश की मंगलवार को बारात वापस आई थी। वधू के घर आगमन की खुशी में पटाखे फोड़े जा रहे थे कि तभी एक पटाखे की चिंगारी अमित के घर के छप्पर पर जा गिरी। चिंगारी गिरते ही छप्पर आदि धू धू कर जलने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के झोंकों से आग की लपटें विकराल हो गईं। एक के बाद एक करके आधा दर्जन घरों को आग ने अपने कब्जे में ले लिया। अनाज, बर्तन, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकल जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अमित, असगर, राम स्वरूप, गंगाराम, रामनाथ, राधेलाल के घर आग से राख हो गए।
विज्ञापन