{"_id":"5b05acd64f1c1bd4408b74d4","slug":"fire-stampede-with-cylinder-burst-during-refilling","type":"story","status":"publish","title_hn":" रिफलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से लगी आग, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से लगी आग, भगदड़
unnao
Updated Wed, 23 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मगरवारा में सिलिंडर फटने के बाद लगी आग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर कोतवाली के अंतर्गत मगरवारा में चौकी के ठीक पीछे किराना की दुकान में गैस रिफलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से आग लग गई। आग की लपटों से तीन और सिलिंडर चपेट में आ गए। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना के आधे घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। पानी खत्म होने के बाद दमकल लौट गई। इसके बाद दो और गाड़ियों को भेजा गया। तब आग पर काबू पाया गया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक आग लगी रही। आग से लगभग आठ लाख का नुकसान हो गया।
मगरवारा कस्बा निवासी राजू पुत्र रामकुमार गुप्ता की चौकी के ठीक पीछे किराना की दुकान है। दुकान में वह गैस रिफलिंग का भी काम करता है। बुधवार शाम छह बजे रिफलिंग के दौरान सिलिंडर फट गया। इससे आग लग गई। आग की लपटें तेज होने से दो और सिलिंडर चपेट में आ गए। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। मगरवारा चौकी इंचार्ज विजय कुमार मौके पर पहुंचे। दमकल को सूचना दी गई। आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पानी खत्म होने से दमकल लौट गई। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया। दमकल के साथ ही ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटें तेज होने से भगदड़ मच गई। आस-पास के लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। चौकी के ठीक पीछे गैस रिफलिंग का काम अवैध रूप से चल रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी।