फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire, stampede with cylinder burst during refilling

रिफलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से लगी आग, भगदड़

Wed, 23 May 2018 11:33 PM IST
unnao
unnao Updated Wed, 23 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fire, stampede with cylinder burst during refilling
मगरवारा में सिलिंडर फटने के बाद लगी आग। - फोटो : amarujala
उन्नाव। शहर कोतवाली के अंतर्गत मगरवारा में चौकी के ठीक पीछे किराना की दुकान में गैस रिफलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से आग लग गई। आग की लपटों से तीन और सिलिंडर चपेट में आ गए। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना के आधे घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। पानी खत्म होने के बाद दमकल लौट गई। इसके बाद दो और गाड़ियों को भेजा गया। तब आग पर काबू पाया गया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक आग लगी रही। आग से लगभग आठ लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

मगरवारा कस्बा निवासी राजू पुत्र रामकुमार गुप्ता की चौकी के ठीक पीछे किराना की दुकान है। दुकान में वह गैस रिफलिंग का भी काम करता है। बुधवार शाम छह बजे रिफलिंग के दौरान सिलिंडर फट गया। इससे आग लग गई। आग की लपटें तेज होने से दो और सिलिंडर चपेट में आ गए। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। मगरवारा चौकी इंचार्ज विजय कुमार मौके पर पहुंचे। दमकल को सूचना दी गई। आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पानी खत्म होने से दमकल लौट गई। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया। दमकल के साथ ही ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटें तेज होने से भगदड़ मच गई। आस-पास के लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। चौकी के ठीक पीछे गैस रिफलिंग का  काम अवैध रूप से चल रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed