{"_id":"5f29b6c2f53495588989a46d21b9984f","slug":"fire-in-refined-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइंड फैक्ट्री में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइंड फैक्ट्री में आग
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में शॉर्टसर्किट से लगी आग से दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड व फैक्ट्री के अधिकारियों को दी। उन्नाव सहित कानपुर व लखनऊ की फायर ब्रिगेड की आठ दमकलों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार आग से करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एशिया ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक रिफाइंड फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज गुड्डूू जैन ने बताया कि रात करीब ढाई बजे फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट से रिफाइनरी में आग लग गई। आग लगने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना उन्नाव फायर स्टेशन को दी। तीन दमकलों में पहुंचे अग्निशमन जवानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद लखनऊ से दो और कानपुर से तीन दमकलों को बुलाया गया। आठ दमकलों व रिफाइंड फैक्ट्री व आसपास की अन्य फैक्ट्रियों के कर्मचारियों ने मिलकर करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे आग पर काबू पाया। फैक्ट्री प्रबंधतंत्र की माने तो आग से करीब दो करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन