फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire in grocery store, material ash

किराना गोदाम में लगी आग, सामान राख

Mon, 17 Feb 2020 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fire in grocery store, material ash
अचलगंज कस्बा में किराना दुकान में आग से हुआ नुकसान देखता चौकीदार सोनी गुप्ता (नीली जैकेट में)। - फोटो : UNNAO
अचलगंज(उन्नाव)। कस्बा निवासी किराना व्यवसायी के गोदाम में शनिवार रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। गोदाम के बगल में कमरे में लेटे चौकीदार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग की ऊंचे लपटें देख दमकल को सूचना दी गई। जब तक दमकल आग पर काबू पाती गोदाम में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के प्रमुख किराना व्यवसायी संदीप पुत्र गुड्डू गुप्ता का स्टेशन रोड पर परचून का गोदाम है। जिसमें खाद्य सामग्री समेत अन्य दैनिक उपयोग का सामान भरा हुआ था। शनिवार रात लगभग 11 बजे संदिग्ध हालात में गोदाम में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देख गोदाम के बगल में बने कमरे में सो रहे चौकीदार सोनी गुप्ता के होश उड़ गए। उसके शोर मचाने व गोदाम मालिक को सूचना देने पर हड़कंप मच गया। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग भड़की देख दमकल को सूचना दी गई। लगभग एक घंटे पर सदर के अगिभनशमन केंद्र से पहुंची दमकल ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा सामान व बुलेट बाइक जलकर नष्ट हो गई। गोदाम मालिक संदीप गुप्ता ने 15 लाख के नुकसान की बात कह पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आग लगने की वजह संदिग्ध बताई है। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed