{"_id":"5f31994e8ebc3e3cfd42caf7","slug":"fire-brigade-to-check-fire-safety-in-kovid-hospitals-unnao-news-knp5761935164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पतालों में फायर सुरक्षा को जांचेगी दमकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पतालों में फायर सुरक्षा को जांचेगी दमकल
विज्ञापन
उन्नाव। गुजरात के अहमदाबाद व आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में संचालित दो कोविड अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं के बाद शासन ने प्रदेश के सभी अग्निशमन विभागों को कोविड अस्पतालों में फ ायर सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अगिभनशमन विभाग ने सभी कोविड अस्पतालों में आग से बचाव के लिए लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच कर स्टाफ को उन्हें चलाने का अभ्यास कराने की तैयारी की है।
जिले में एक कोविड एलटू व तीन कोविड एलवन अस्पताल हैं। जिनमें सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज को एलटू, यहीं पर श्रीराममूर्ति को कोविड एलवन व बिछिया व औरास में भी कोविड एल वन अस्पताल संचालित हैं। इन अस्पतालों में लगभग 140 मरीजों का इलाज चल रहा है। इन अस्पतालों में आग की घटनाओं से बचाव के लिए शासन ने अग्निशमन विभाग को फ ायर सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं।
अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने बताया गुजरात के अहमदाबाद व आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में संचालित दो कोविड अस्पतालों में आग की घटनाएं हुई, जिनमें कई मरीजों की जान चली गई। जिसको देखते हुए शासन ने अस्पतालों के ऑडिट के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी कोविड अस्पतालों का ऑडिट किया जाएगा। बताया कि कोविड अस्पताल के संचालन से पहले सभी जगहों पर फ ायर सेफ्टी यंत्र लगाए गए थे। ऑडिट के दौरान वायरिंग आदि को भी देखा जाएगा। अग्निशमन यंत्रों को चलाने का भी अभ्यास कराया जाएगा। जिससे इस तरह की घटनाओं में आग लगते ही उस पर काबू पाया जा सके।