फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire and smoke patients increase breath and asthma

पटाखों के धुएं से बढ़े सांस व दमा के मरीज

Thu, 31 Oct 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fire and smoke patients increase breath and asthma
जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पटाखों के धुएं से दमा और सांस रोगियों की मुसीबत और बढ़ गई है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों के अनुसार ओपीडी के कुल मरीजों में दस फीसदी ऐसे मरीज थे जो पटाखों के धुएं की वजह से बीमार पड़े। ऐसे मरीजों की सांस की नलिकाओं में संक्रमण हो गया है। मरीजों को कुछ दिन तक मॉर्निंग वाक से परहेज करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

दिवाली में पटाखों के अधिक प्रयोग से वातावरण में जहरीले धुएं व सूक्ष्म कणों ने जगह बना ली है। यह उन मरीजों के लिए हानिकारक है जो पहले से सांस व दमा रोग से पीड़ित हैं। चिकित्सक डा. शोभित अग्निहोत्री ने बताया कि सूक्ष्म कण सांस के जरिए सांस नलिकाओं तक पहुंच कर संक्रमण बढ़ा देते हैं। बुधवार को पटाखों के धुएं व प्रदूषित वातावरण से पीड़ित 200 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। सभी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। फिजीशियन डा. आलोक पांडेय ने बताया कि पटाखों के धुएं की वजह से लोगों को सूखी खांसी, जकड़न, छींक आना व छाती में दर्द की शिकायत हो रही है। यह परेशानी उन लोगों में अधिक है जो पहले से सांस व दमा रोग से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

इनसेट
2300 मरीजों ने कराया पंजीकरण
बुधवार को ओपीडी में पर्चा काउंटर के बाहर सुबह नौ बजे से ही लंबी लाइन लग गई थी। आम दिनों की अपेक्षा 400 से अधिक मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। बुधवार को पर्चा काउंटर पर 2300 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दवा के लिए करना पड़ा इंतजार
ओपीडी में मरीजों की भीड़ अधिक होने से बुधवार को अफरा तफरी का माहौल रहा। ओपीडी में मरीजों में धक्का-मुक्की हुई। मरीजों को दवा लेने के लिए कई घंटे तक लंबी लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed