फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   fir

विधायक के काफिले की कार में टक्कर मारने वाले लोडर चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
fir
मौरावां। पुरवा विधायक के काफिले में शामिल कार में टक्कर मारने वाले लोडर चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाने, कार को क्षति पहुंचे और उसमें सवार लोगों को घायल करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। कार मालिक ने जानबूझकर टक्कर मारने की आशंका जताई है। पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरवा विधायक अनिल सिंह शुक्रवार को अपने कार्यकर्ता के गांव लच्छीखेड़ा में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मौरावां-गुरुबख्शगंज मार्ग पर उन्नतखेड़ा गांव के पास उनके काफिले में शामिल कार में एक लोडर की टक्कर मार दी थी। इससे कार खंती में पलट गई थी। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए थे। विधायक ने घायलों को मोहनलालगंज के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार के मालिक लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौरी निवासी रवि प्रताप सिंह ने जानबूझकर कार में टक्कर मारने की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने लोडर चालक रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव निवासी अनुज यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि चालक क्षेत्र से मदर डेयरी कंपनी के लिए दूध का संग्रह करके जा रहा था। हादसा जानबूझकर किया गया या गलती से हुआ। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed