फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fertilizer distribution stopped after half an hour due to server failure in Auras, farmers angry

Unnao News: औरास में सर्वर ठप होने से आधे घंटे बाद खाद वितरण बंद, किसान नाराज

Thu, 04 Sep 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer distribution stopped after half an hour due to server failure in Auras, farmers angry
फोटो-18- औरास की साधन सहकारी समिति परसरा में खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद
फतेहपुर चौरासी/औरास। फतेहपुर चौरासी ब्लाॅक की बुधवार को चार समितियों में यूरिया का वितरण किया गया। खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जमा रही। औरास में आधे घंटे वितरण के बाद सर्वर ठप होने पर किसानों ने गुमराह करके का आरोप लगाया और नारेबाजी करने लगा। हालांकि पुलिस ने सभई को शांत कराया।
विज्ञापन

एडीओ कोआपरेटिव आरके वर्मा ने बताया कि बुधवार को फतेहपुर चौरासी गढ़ी, बबुरिहा, जाजामऊ, जसरामारुफपुर समितियों में खाद का वितरण किया गया। एडीओ ने बताया कि शेष पांच समितियों में भी खाद उपलब्ध होते ही वितरण किया जाएगा। समितियों में खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

उधर, औरास के परसहरा समिति इनायतपुर बर्रा गांव में संचालित है। एक सप्ताह बाद समिति का ताला सचिव जगपाल खोलने पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही बुधवार को सुबह सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए। किसानों की उमड़ी भीड़ को देखकर पहुंची पुलिस ने किसानों को शांत कराकर लाइन लगवाई। किसानों की भीड़ अधिक व खाद कम होने पर भी सचिव ने वितरण शुरू किया। आधे घंटे बाद सर्वर धड़ाम हो गया तो वितरण भी बंद हो गया। इससे किसान आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसानों को शांत कराया और सचिव को किसानों से बचाकर थाने ले आई। किसान श्रीराम, जय सिंह, रमेश कुमार, अमरेश मिश्रा, राजेश्वर व राजकुमार ने बताया कि सचिव ने एक सप्ताह बाद समिति का ताला खोलकर खाद वितरण शुरू किया था। एक दिन पहले औरास साधन सहकारी समिति पर खाद बांटी गई। यहां किसानों को एक एक बोरी खाद दी गई। सहायक निबंधक सहकारिता रवींद्र सिंह ने बताया कि वितरण लगातार हो रहा है। औरास क्षेत्र में भी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। यदि कहीं दिक्कत है तो किसान उनसे शिकायत कर सकते हैं।



खाद समस्या को लेकर डीएम से मिले एमएलसी व सदर विधायक
उन्नाव। एमएलसी अरुण पाठक, विधायक पंकज गुप्ता के साथ जाकर डीएम से मिले और खाद की समस्या से किसानों को हो रही परेशानी पर चर्चा की। एमएलसी ने कहा कि जनपद में संचालित सभी समितियों में एक साथ खाद वितरण कराया जाए। बताया कि करीब 158 समिति संचालित हैं लेकिन संचालन के लिए 73 सचिव नियुक्त हैं। ऐसे में कर्मचारियों की विसंगति दूर करने के लिए जिलास्तर पर सक्षम अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। विधायक पंकज गुप्ता ने भी किसानों की बिजली समस्या बताई। उन्होंने कहा कि निर्धारित शेड्यूल में कटौती होने से किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। इस दौरान सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed