फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Female teacher killed in the accident, four injured

ट्रक से टकराई वैन, एक महिला टीचर की मौत, चार घायल

Thu, 13 Aug 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 13 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Female teacher killed in the accident, four injured

उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को मोहल्ला दरोगाबाग में विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक बगल से निकल रही वैन में रगड़ते हुए निकल गया। हादसे में वैन की खिड़की में सिर टिकाए बैठी टीचर की मौत हो गई।

विज्ञापन


कानपुर में रहने वाली परिषदीय स्कूलों में तैनात कई महिला टीचर वैन से रोज यहां आकर नौकरी करती हैं। कानपुर के किदवई नगर निवासी टीचर पूनम त्रिपाठी (30) पत्नी अखिलेश कुमार इन दिनों फतेहपुर चौरासी ब्लाक के छंगाखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। गुरुवार शाम को स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह कानपुर रेलबाजार निवासी नुजहत, साकेत नगर निवासी सुनंदा मिश्रा, सिविल लाइंस निवासी दुर्शहवारा, गुजैनी निवासी प्रियंका पत्नी कन्हैया पांडेय वैन से स्कूल से घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


कानपुर के हाकिमटोला निवासी वैन चालक तिरजगू नारायण वैन चला रहा था। उन्नाव-हरदोई बाईपास मार्ग पर दरोगाबाग मोहल्ला के निकट वैन हरदोई की ओर जा रहे ट्रक के बगल से निकल रही थी इसी दौरान ट्रक चालक ने गाड़ी को वैन की तरफ दबा दिया। इससे ट्रक, वैन में छूते हुए निकल गया। घटना के समय पीछे की सीट पर बैठी टीचर पूनम का सिर ट्रक में टकरा गया। तेज चीख के बाद पूनम बेहोश हो गई। आनन-फानन पहुंची पुलिस ने घायल टीचर को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। साथी टीचरों ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंचे पति अखिलेश त्रिपाठी व अन्य परिजनों का बुराहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृत टीचर के पति कानपुर देहात में पतारा जूनियर विद्यालय में टीचर हैं। मृतका के दो छोटे बेटे हैं। घटना की सूचना पर बेसिक शिक्षाधिकारी कौस्तुब कुमार सिंह, बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक सत्यदेव सिंह और फतेहपुर चौरासी के ब्लाक अध्यक्ष मदन गोपाल समेत विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी और शिक्षक नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बीएसए के आग्रह पर डीएम ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की अनुमति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed