फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Female feticide rampant: Meenakshi

कन्या भ्रूण हत्या महापाप: मीनाक्षी

Mon, 02 Mar 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Female feticide rampant: Meenakshi
नवाबगंज(उन्नाव)। कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। किसी को दुनिया में आने से पहले खत्म कर देने का अधिकार किसी को नहीं है। देश में पुरुष और स्त्री में संख्या का अनुपात लगातार कम हो रहा है। पुरुषों के मुकाबले स्त्रियों की संख्या घट रही है। इसकी जिम्मेदारी हमारे समाज को लेनी होगी। कन्या भ्रूण हत्या जैसे महापाप को मिलकर रोकना होगा।
विज्ञापन

यह विचार ब्लॉक क्षेत्र के गांव मद्दूखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में लगाए गए विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सोनकर ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो लोग भ्रूण परीक्षण कर लिंग की जानकारी देने में लिप्त हैं। उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। समाज का संतुलन बनाए रखने के लिए स्त्रियों की संख्या घटाने के बजाय बढ़ाया जाना जरूरी है। कन्याओं को जन्म देकर और उनकी सुरक्षा करके ही स्त्री-पुरुष का उचित अनुपात कायम किया जा सकता है। वहीं, विधिक सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि गरीब असहाय निर्धन लोगों को नि:शुल्क न्याय मिलेगा। न्याय के लिए कोई व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

जिला विधिक प्राधिकरण के माध्यम से इन लोगों को वकील मुहैया कराया जाएंगे। पहले उन्नाव में स्थायी लोक अदालत नहीं होती थी। अब स्थायी लोक अदालत का उन्नाव में गठन हो गया है और मध्यस्थता केंद्र भी बन चुका है। अब तहसील विधिक सेवा समिति भी अस्तित्व में होगी। कोई भी निर्धन व्यक्ति ने न्याय पाने से वंचित रह नहीं पाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह सहित चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed