{"_id":"5e0cf2908ebc3e87fe108677","slug":"farmers-shut-down-hundreds-of-holiday-cattle-in-under-construction-cowshed-unnao-news-knp535750350","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन गोशाला में किसानों ने बंद किए सैकड़ों छुट्टा मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन गोशाला में किसानों ने बंद किए सैकड़ों छुट्टा मवेशी
विज्ञापन
उन्नाव के नगर पंचायत औरास में निर्माणाधीन गोशाला में बंद मवेशी।
- फोटो : UNNAO
औरास(उन्नाव)। कस्बा औरास में निर्माणाधीन गोशाला के उद्घाटन की फ र्जी अफ वाह के चलते लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने कई सैकड़ा छुट्टा मवेशियों को घेर कर उसमें बंद दिया। जहां निर्माण कर रहे मजदूर जान बचाकर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों को बाहर निकाला।
नगर पंचायत औरास में नगर प्रशासन 1.66 करोड़ की लागत से गोशाला का निर्माण करा रहा है। मंगलवार सुबह गोशाला के उद्घाटन की फ र्जी अफ वाह के चलते ग्रामीणों ने कई सैकड़ा छुट्टा मवेशियों को घेर कर निर्माणाधीन गोशाला में ठूंस दिया। जहां मवेशियों की धमाचौकड़ी को देख गोशाला में काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। लाठी-डंडों से लैस किसान गेट बंद कर बाउंड्री के ऊपर बैठ निगरानी करने लगे। इस अफ रातफ री की जानकारी किसी ने ईओ मनोज कुमार को दी। जिस पर ईओ ने इंस्पेक्टर ओमप्रकाश रजक को घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाउंड्री का गेट खुलवा कर मवेशियों को बाहर निकलवा दिया।
ईओ मनोज कुमार ने बताया कि किसी की फ र्जी उद्घाटन की अफ वाह पर ग्रामीणों ने मवेशियों को गोशाला में बंद किया था। जिन्हें बाहर निकलवा दिया गया। गोशाला बन जाने पर छुट्टा मवेशियों को रखा जाएगा।