फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmers mahapanchayat

किसानों की समस्याओं को लेकर हुई महापंचायत

Thu, 28 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 28 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
 Farmers mahapanchayat

उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) ने पंचायत कर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान और किसानों को जमीनों का जल्द मुआवजा देने की मांग की। इसके बाद नौ सूत्री समस्याओं को ज्ञापन डीएम को सौंपा।

विज्ञापन


किसान पंचायत में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज यादव ने कहा कि किसानों की अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा शीघ्र किसानों को दिया जाए और किसानों पर लिखे फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए। ब्लाक फतेहपुर चौरासी के गांव राजेपुर ग्रंट में अवैध भूमि पर पट्टा किए जा रहे हैं। यदि इनको बंद नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने कहा कि जनपद में संचालित स्लाटर हाउसों में अवैध रूप से दुधारू पशुओं को काटा जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। पंचायत के बाद जिला अध्यक्ष किरन सिंह पटेल व जिला प्रभारी सुखेंद्र सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को 9 सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं को जल्द हल करने की मांग की। इस दौरान निधि शुक्ला, राम औतार निषाद, बबलू सिंह तूफानी, कौशल पंडित, छोटे यादव, काशी प्रजापति, सोने रावत, इंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed