{"_id":"68a392111fc4a938a807b982","slug":"farmers-angry-over-not-getting-fertilizer-tried-to-create-a-traffic-jam-unnao-news-c-221-1-uno1001-135642-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने जाम लगाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने जाम लगाने का किया प्रयास
Tue, 19 Aug 2025 02:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो-20- गंजमुरादाबाद की साधन सहकारी समिति में खाद के लिए इंतजार करते किसान। स्रोत: किसान
बांगरमऊ (उन्नाव)। साधन सहकारी समिति में किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से खाद न मिलने से वह भड़क गए और हरदोई-उन्नाव मार्ग जाम करने का प्रयास किया। जाम लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया और समिति में उपलब्धता के अनुसार ही खाद देने की बात कही।
स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित साधन सहकारी समिति प्रांगण में सहकारी क्रय विक्रय समिति और सहकारी संघ में कुछ किसानों ने सोमवार सुबह लाइन लगाकर टोकन ले लिया था, लेकिन उन्हें जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल पाई। मांग अधिक और स्टॉक कम होने से किसान भड़क गए और 50 से अधिक किसान दोपहर 12 बजे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर पहुंच जाम लगाने का प्रयास किया। जाम की सूचना पर सक्रिय पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची। किसानों ने कोतवाल से बताया कि फसलें खराब हो रही हैं। जब भी आओ यह बता दिया जाता है कि पर्याप्त खाद नहीं है, इससे मेहनत बेकार जा रही है। किसान मूलचंद पाल, सरजू प्रसाद, गंगाराम, रोहित कुमार, संजीव कुमार, लक्ष्मीनारायण और देवीप्रसाद ने बताया कि उनकी धान और मक्का की फसल खाद न मिलने से पीली पड़ गई है जिससे उन्हें भारी नुकसान होगा। समझाने पर किसान शांत हुए और 20 मिनट बाद यातायात सामान्य हो पाया।
कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि खाद न मिलने से किसान परेशान हुए थे। जाम लगाने का प्रयास किया था, लेकिन लगा नहीं पाए थे।