{"_id":"5e5c10118ebc3ef3a076a021","slug":"farmer-s-death-due-to-bike-collision-unnao-news-knp547984297","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से किसान की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से किसान की मौत, एक घायल
विज्ञापन
पाटन(उन्नाव)। बिहार थानाक्षेत्र के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर सब्जी खरीदकर पैदल जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया।
बिहार थानाक्षेत्र के रामपुर खरही निवासी किसान सर्वेश शुक्ला (55) सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर स्थित मनिकापुर में सब्जी खरीद कर पैदल वापस घर जा रहे थे। मुख्य मार्ग पर गांव के राम माधव त्रिवेदी मिल गए। दोनों आपस में बात करने लगे तभी बक्सर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार काछिनखेड़ा कलानी निवासी मनीष की बाइक अनियंत्रित हो गई। उसने सड़क के किनारे खड़े सर्वेश शुक्ला व राम माधव त्रिवेदी को टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से सर्वेश शुक्ला पास ही खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गए। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राममाधव को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद लोगों ने बाइक चला रहे मनीष को पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को भीड़ से बचाया। एसओ विकास पांडेय ने बताया कि बाइक चालक के नशे में होने का शक है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
सर्वेश शुक्ला की बेटी शिखा की 26 फरवरी को शादी हुई थी। 29 को चौैथी में विदा होकर आने के बाद रविवार को बेटी की ससुराल वाले उसे विदा कराने आए थे। बेटी की विदाई के बाद सर्वेश शुक्ला घर के लिए सब्जी लेने बाजार गए थे। हादसे में हुई मौत से परिवार में सभी का बुरा हाल है।