फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer jumped into the river from Garra bridge

Unnao News: गर्रा पुल से किसान ने नदी में लगाई छलांग

Fri, 14 Jul 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer jumped into the river from Garra bridge
पाली। शाहाबाद-पाली मार्ग पर स्थित गर्रा नदी के पुल से गुरुवार रात आठ बजे एक किसान ने नदी में छलांग लगा दी। किसान की बाइक, कपड़े, मोबाइल और चप्पल पुल पर ही रखे मिले। पुलिस ने गोताखोर नदी में उतार दिए हैं लेकिन, किसान का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के रजुआपुर गांव निवासी सतीश कुशवाहा (30) खेती-बाड़ी करते थे। गुरुवार रात करीब 8 बजे वह बाइक से शाहबाद-पाली मार्ग स्थित गर्रा नदी के पुल पर आए। यहां बाइक खड़ी की और इसके बाद उसने अपने कपड़े उतार कर वहीं रख दिए। मोबाइल भी रख दिया। चप्पल उतारने के बाद अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक सतीश नदी में डूबने लगा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला पुलिस टीम के साथ पहुंचे। किसान के मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी गई। गोताखोर बुलाकर भी नदी में उतारे गए हैं। अंधेरा होने के कारण सतीश को तलाशने में गोताखोरों को दिक्कत हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed