{"_id":"62a630c4d2f4c219dc18bf60","slug":"farmer-died-due-to-diaria-unnao-news-knp702027720","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी दस्त से बिगड़ी किसान की हालत, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी दस्त से बिगड़ी किसान की हालत, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार में उल्टी और दस्त से परेशान किसान की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
ऐरा भदियार निवासी रामस्वरूप (45) किसान था। शनिवार को उसके रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उसी में शामिल होने गया था। देर रात लौटने पर उसको दस्त व उल्टी शुरू हो गई।
परिजन जंगेनगर चौराहा स्थित एक क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए थे। डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया था। राहत मिलने के बाद परिजन घर लेकर आ गए।
रविवार देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस बीच क्लीनिक संचालक भाग निकला। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। मृतक की पत्नी शिवरानी के साथ बेटे बुद्धिलाल, मोहित रोहित व बेटी शिवानी रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।