फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fake in selling land, report on five including former MP representative

एक ही जमीन का तीन बेचा, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fake in selling land, report on five including former MP representative
हसनगंज। एक जमीन को फर्जी तरीके से तीन बार बेचे जाने के मामले में सांसद के पूर्व प्रतिनिधि सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लखनऊ राजाजीपुरम थाना तालकटोरा निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने 31 जनवरी 2019 को हसनगंज के गांव शेखपुर बुजुर्ग निवासी सांसद के पूर्व प्रतिनिधि व वर्तमान में भाजपा मंडल अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह की छह बीघा जमीन का एग्रीमेंट कराया था। इसके लिए 14 लाख रुपये का चेक और तीन लाख रुपये नकद दिए थे। हसनगंज रजिस्ट्री कार्यालय में एग्रीमेंट कराया गया था। बाद में इसी जमीन को तथ्य छुपाकर नृपेंद्र ने सगे छोटे भाई कीर्ति सिंह को रजिस्ट्री कर दी। इसके बाद कीर्ति सिंह ने तीन सितंबर 2020 को डंबरखेड़ा बड़ा गांव थाना काकोरी जिला लखनऊ निवासी नन्हकी पत्नी गोविंद प्रसाद व मालती पत्नी राजेश को यही जमीन बेच दी। रुपये देने के बाद भी जमीन न मिलने पर राजेश ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नृपेंद्र सिंह, उसके छोटे भाई कीर्ति सिंह, गवाह शिव कुमार सिंह निवासी रानीखेड़ा खालसा और नन्हकी व मालती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हसनगंज कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी, साक्ष्य छुपाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed