{"_id":"58bafa7a4f1c1b4042831370","slug":"fake-electrical-workers-understand-hoop-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी विद्युत कर्मी समझ टीम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी विद्युत कर्मी समझ टीम को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अकरमपुर में बिजली विभाग की कार्रवाई के दौरान मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत कर्मचारियों को फर्जी समझ कस्बावासियों ने उनको घेर लिया। सदस्यों को जमकर पीटा और वसूली किए जाने का आरोप लगाया। उन्हें विभागीय अधिकारियों के पास ले गए। जहां पता चला कि वह विभागीय कर्मचारी ही हैं। इसके बाद विभाग के एसडीओ ने मामले को शांत कराया।
शनिवार को अकरमपुर में विद्युत विभाग की एक डिस्कनेक्शन टीम कनेक्शन काटने पहुंची थी। टीम ने बकायेदारों से बकाया बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की बात कही और कार्रवाई भी करनी शुरू कर दी। टीम में कोई भी क्षेत्रीय विभागीय कर्मचारी न होने से उन्हें फर्जी समझ कस्बावासियों ने घेर लिया। आरोप है कि लोगों ने टीम में शामिल करीब दर्जनभर सदस्यों की पिटाई भी कर दी। इसके बाद टीम के सदस्यों को पकड़कर गोकुलबाबा सबस्टेशन ले गए।
यहां पर एसडीओ के सामने कस्बावासियों ने टीम के सदस्यों पर वसूली करने का आरोप लगाया। काफी देर तक वहां पर हंगामा होता रहा। बाद में एसडीओ ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इस बारे में विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशाषी अभियंता एके दोहरे ने बताया कि वह विभाग की डिस्कनेक्शन टीम थी। टीम के साथ जेई मौजूद नहीं थे इसलिए लोग उन्हें पहचान नहीं सके। आपस में वार्ता करवाकर मामला शांत करवा दिया गया है।