फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fake detergents factory

नकली डिटर्जेट फैक्ट्री पकड़ी

Wed, 23 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 23 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fake detergents factory

एक नामी कंपनी के नाम का नकली डिटर्जेंट पाउडर बनाकर बाजार में सप्लाई करने के गोरखधंधे का पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों की निशानदेही पर भंडाफोड़ किया है। नकली डिटर्जेंट पाउडर बनाने की यह फैक्ट्री मोहल्ला कल्याणी देवी में एक निलंबित पुलिसकर्मी के घर में चल रही थी।

विज्ञापन



हालांकि पुलिसकर्मी का कहना है कि फैजाबाद निवासी दो युवकों ने उससे मकान का हाल किराए पर लिया था। छापामारी में पुलिस ने लाखों कीमत का 16 बोरा डिटर्जेंट पाउडर के अलावा पैकिंग मशीन, नकली रैपर, तराजू समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। कंपनी के रीजनल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




शहर और आसपास मार्केट में घड़ी नाम के नकली डिटर्जेंट पाउडर की सप्लाई हो रही थी। इसकी जानकारी कंपनी के जिला इंचार्च विनोद कुमार शुक्ला ने कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार को अचलगंज थाना क्षेत्र के जमुका गांव की बाजार में दुकानदारों को नकली डिटर्जेंट पाउडर सप्लाई होने की जानकारी पर कंपनी अधिकारियों ने सप्लाई देने आए लोडर को पकड़ा। पुलिस को देखकर लोडर सवार दो युवक भाग निकले, जबकि चालक सुनील पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


 
लोडर से बरामद हुई 10 बोरी नकली पाउडर की जांच में उसके नकली होने की पुष्टि हुई। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक इस डिटर्जेंट पाउडर में अधिकांश नमक और टाटरी का बुरादा है।



चालक सुनील ने बताया कि फैजाबाद के हरिकांत और अजय नाम के दो युवक कारखाना चलाते हैं।बताया कि कारखाना कल्याणी देवी लोधनहार में एक निलंबित पुलिस दीवान के घर में चल रहा है।


 
पुलिस और कंपनी के अधिकारी चालक सुनील को बताए गए स्थान पर पहुंचे तो इस नकली फैक्ट्री का खुलासा हुआ। सदर पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश बाबू ने मकान मालिक गंगाराम वर्मा से पूछताछ की तो उसने बताया कि छह महीने पहले दो युवकों ने उसके घर में दो हाल किराए पर लिए थे। हाल में क्या होता था. उसे नहीं पता।





हालांकि पुलिस को शक है कि इस गोरखधंधे में उसकी भी मिलीभगत है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार युवकों और फैक्ट्री संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed